BREAKING

जौनपुर: डीएम संग बच्चों ने देखा चंद्रयान की लैंडिंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में देखा गया सीधा प्रसारण

सिकरारा जौनपुर। चांद पर विजय अभियान मिशन चंद्रयान बुधवार की शाम चांद की सतह पर तिरंगा झंडा के साथ उतरा तो टेलीविजन स्क्रीन पर सीधा प्रसारण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ देख रहे सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का जयकारा लगाया तो विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। भारतीय बैज्ञानिको के सम्मान मे लोग खडे होकर तालिया बजाते रहे। 

शाम पांच बजे से ही विद्यालय के सभागार  मे टेलीविजन के सामने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह अपने शिक्षको,  छात्रों व उनके अभिभावको के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर ऐतिहासिक छड़ के साक्षी बने। सवा पाच बजे के लगभग जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल भी वहां पहुंचकर गौरव के इस छड़ मे बच्चों के साथ शामिल हुए।

चंद्रयान के बारे मे बैज्ञानिक ज्यो ज्यो यह जानकरी दे रहे थे कि अब हम चांद के सतह के करीब पहुँच रहे है तो बच्चों द्वारा तालियां बजाकर भारत माता की जय, जय विज्ञान आदि के नारा लगाते तो उनका जोश व जज्बा देखने लायक था। चंद्रयान ज्यो ही चांद के सतह पर पहुंचा तो जयकारे के साथ विद्यालय परिसर गूंज उठा। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से उक्त विषय पर जानकारी ली गई तो उन्होंने ने बेवकी से जबाब दिया।

अपने सम्बोधन मे जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों चन्द्रयान के लैंडिंग सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। बच्चों के साथ ऐतिहासिक छड़ का सीधा प्रसारण देखकर बहुत ही अच्छा लगा। हमारे देश के जो वैज्ञानिक है उनपर गर्व है। दुनियां मे देश को पहले नंबर पर लाने के लिए देश के बैज्ञानिकों पर सभी  गौरवांवित है। एक महा अभियान के तरीके को बच्चों ने सीधा प्रसारण देखा इससे यही बच्चे आगे चलकर देश के ऐसे अभियानो मे जुड़कर देश को गौरवांवित करेंगे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें