जौनपुर: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किया गया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रोटरी क्लब ने स्कूली बच्चों को सफाई के प्रति दिलाई शपथ
जौनपुर। समाज सेवा को समर्पित ख्यातिलब्ध संस्था रोटरी क्लब ने बारिश के बाद मच्छरों द्वारा जनित होने वाले अति खतरनाक रोग डेंगू व मलेरिया के रोकथाम के लिए शकर मंडी स्थित सेंट ज़ेवियर स्कूल व तारा गर्ल्स कान्वेंट स्कूल के बच्चो को अपने आस पास साफ सफाई रखने के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सूजीत अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यो व बच्चो ने उक्त मोहल्ले में जल जमाव वाले स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल का छिड़काव किया व एक जागरूकता रैली निकाल अन्य लोगो को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि डेंगू व मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है इससे बचाव का सबसे अच्छा साधन लोगो के अंदर जागरूकता ले आना ही है, यदि हम अपने आस पड़ोस में या घर मे कही भी पानी को अधिक दिनों तक रु कने न दे तो इस मच्छर के लार्वा वहां नही जीवित रह पाएंगे उन्होंने बताया कि मलेरिया के कारण वि·ा मे किसी भी अन्य बीमारी से ज्यादा मौतों का कारण बनती है। पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करना अन्य किसी दवा के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है। अंत मे उपाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने कार्यक्रम आयोजक मनीष चंद्रा व अनिल मौर्या समेत सभी सदस्यो व आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवीन, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय जायसवाल, डॉ.बृजेश कनौजिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम वर्मा, शिवांशु श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।


