जौनपुर: अजय बने यूटा के नए ब्लॉक संयोजक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने जनपदीय उपाध्यक्ष व मडि़याहूं ब्लॉक अध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह को संगठन के पद दायित्व प्रभार से मुक्त कर दिया। डॉ हेमंत सिंह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनके स्थान प प्राथमिक विद्यालय वकिया के शिक्षक अजय कुमार मिश्र को ब्लॉक का नया संयोजक नियुक्त किया गया। कंपोजिट विद्यालय सुदनीपुर विनोद कुमार यादव एवं शीतलगज के राधे मोहन तिवारी व डॉ विपिन मिश्रा को सह-संयोजक नियुक्त किया। प्राथमिक विद्यालय सलारपुर रामनगर के शिक्षक प्रवेशचंद पाल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और सबको अपने दायित्वों को जिम्मेदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


