जौनपुर: करंट की चपेट में आने से एक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले ब्यक्ति का बुधवार की सुबह दुकान पर लगे फर्राटा पंखा में उतरे करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिलकिछा दौलतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते थे। बुधवार को गर्मी अधिक होने के कारण वे दुकान में रखा फर्राटा पंखा चालू कर उसे हाथ में पकड़ बाहर लाने लगे। अचानक वे बेहोश होकर गिर गये। पंखा उनके ऊपर आ गिरा। अगल बगल के दुकानदार भाग कर आए। बोर्ड से बटन बंद कर उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर चले गए।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


