BREAKING

जौनपुर: शिक्षामित्रों ने फूंका बेसिक शिक्षामंत्री का पुतला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

धर्मापुर जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय ब्लॉक के शिक्षामित्रों ने कस्बा के प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर प्रथम पर एकत्रित होकर बेसिक शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक आक्रोश जताया। शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में गलत बयान जो दिया है। उसको जब तक वह वापस नहीं लेंगे। तब तक शिक्षामित्रों का विरोध पूरे प्रदेश में चलता रहेगा। शिक्षामित्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से ऐसे गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करते हुए हटाने की मांग की है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मो.अब्बास, मीना सिंह, माण्डवी सिंह, चांदनी राय, शालिनी राय, ममता देवी, अजीत मिश्रा, मीरा यादव, रेनू मौर्य, सरोज देवी, नीतू यादव, दीनानाथ, ध्यानचन्द्र, सुभाष चन्द्र, सभाजीत आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें