BREAKING

जौनपुर: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, छह घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुतलुपुर गांव में सोमवार को एक 35 वर्षीय महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। उसे बचाने के चक्कर मे परिवार के आधा दर्जन लोग भी घायल हो गये। घायलो का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। उक्त गांव निवासी सुमन देवी पत्नी कमलेश चौहान अपने चारपाई पर सोई हुई थी। वह  हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा लगायी थी। वह जिस चारपाई पर थी वह चारपाई लोहे के पाइप की थी। सुमन चारपाई खड़ी कर रही थी। चारपाई के पाइप से फर्राटा पंखे का विद्युत प्रवाहित तार कट गया। जिससे करेंट ने सुमन को अपनी चपेट में ले लिया। उसके मुँह से तेज आवाज आने लगी। घर के लोग मौके पर जाकर उसे चारपाई से अलग करने का प्रयास करने लगे। घबराहट में उमेश चौहान,रूपेश चौहान, सत्यम चौहान,पूनम चौहान भी करेंट के चपेट में आकर घायल हो गए। परिवार के अखिलेश चौहान ने डण्डे से मारकर घर मे आने वाले केबिल को तोड़ दिया। तब जाकर करेंट सप्लाई बंद हुई। परिवार के लोग सभी को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। तब तक सुमन की मौत हो गयी। 

*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें