जौनपुर: युवती से छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर वायरल करने पर छ: नामजद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस ने छेड़छाड़,एससी/एसटी व आईटी एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
मछलीशहर जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा जबरदस्ती छेड़छाड़ किये जाने तथा घटना का वीडियो बनाकर वायरल किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने पीडि़ता की माता की तहरीर पर थाना मछलीशहर में छेड़छाड़,एससी /एसटी और आई टी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसके गांव के ही कुछ युवक रात में सीवान में उठा ले गए और वहां पर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। घटना का एक युवक द्वारा वीडियो बना लिया गया। शोरमचाने पर युवती को छोड़ कर भाग गए और वीडियो वायरल कर दिया। मामले में युवती की मां की तहरीर पर विक्की पुत्र रामधनी समेत आधा दर्जन युवकों पर उक्त धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घटना की विवेचना क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह द्वारा की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


