नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक बाइक और एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सुबह मुखिबर से सूचना मिली कि खुटहन रोड पर सरवरपुर मोड़ के पास चोरी की बाइक के साथ कुछ लोग खड़े हैं। वह वरिष्ठ उप निरीक्षक रामभवन यादव, उप निरीक्षक महंगू यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, संजय पाण्डेय, दिनेश यादव, अम्बिका यादव, कांस्टेबल विकेश चौहान के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस देख आरोपित भागना चाहे तो पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपित मौका पाकर भाग लिया। उनके पास से चोरी की बाइक और एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अमन गौतम पुत्र प्रकाश गौतम निवासी ग्राम शाहापुर, अभिमन्यु गौतम पुत्र संजय गौतम निवासी वार्ड नं. दो डोभी और सुरेन्द्र उर्फ बाबू पुत्र जियालाल निवासी वार्ड नं.एक सरवरपुर बताया। आरोपितों ने बताया कि 21 जून को एक बाइक दीदारगंज रोड पर बस स्टैंड से और 27 जुलाई को एक बाइक जमदहां से चोरी किए थे। उसे कटवाकर बेचने के बाद पैसा आपस में बांट लिये। उनके पास से बिक्री का 4100 रु पए बरामद हुआ। इन बाइक चोरों के गिरोह ने 13 अगस्त को एक बाइक खुदौली से चोरी की थी। जिसे आजमगढ़ के सरायमीर थाने की पुलिस ने इनके साथी दीपक के साथ पकड़ लिया। पुलिस फरार एक बाइक चोर की तलाश कर रही है।
 |
| Ad |
 |
| Ad |
 |
Ad
|