BREAKING

जौनपुर: चोरों ने जेवर व नकदी समेत बंदूक उड़ाया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

घटना सीसीटीवी में कैद,फोरेंसिक व डागस्क्वायड टीम ने किया जांच

खेतसराय जौनपुर। जैगहां बाजार में हौसला बुलंद चोरों ने बुधवार को एक घर को निशाना बनाते हुए जहां एक लाख से अधिक का जेवर व नकदी,बंदूक पर हाथ साफ कर लिया वहीं दूसरे घर में ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया जिसका बीडीओ सीसीटीवी में कैद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद डागस्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर विधिक कारवाई किया। मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना के कादनपुर गांव निवासी हरिराम यादव जैगहां बाजार में मकान बनाकर रहते हैं। मंगलवार की रात्रि अपने परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। बुधवार की सुबह उठे तो छत का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो किसी तरह कूदकर नीचे आए तो स्थिति देख स्तब्ध रह गये। पीछे का गेट खुला हुआ तो वहीं समान बिखरा पड़ा था और बॉक्स में रखी दो अंगूठी,चैन,पायल,छागल बंदूक,सोलह हजार नकद और आवश्यक कागजात चोरों ने उड़ा दिया था। वहीं बगल में रामजीत मोदनवाल के घर के पीछे शटर का एक ताला तोड़े लेकिन दूसरा तोड़ने में असफल रहे यहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लोगों ने देखा की तीन लोग मुंह बाधकर बंदूक लिए घटना को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरा व तार को भी क्षति पहुंचाई। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने फोरेंसिक टीम,डागस्क्वायड टीम से जांच करवाया लेकिन किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची। 

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें