जौनपुर: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे पंडित मातासेवक:सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के पिता बरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव भुइला मे सादगी के साथ मनाया गया। आवास पर ही आयोजित सभा मे बड़ी संख्या मे पहुंचे लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी परिजनों के साथ दिन मे दस बजे पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरु आत किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, संजय सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डायट प्राचार्य विनोद शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, शिक्षक नेता राकेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डॉ. प्रमोद सिंह, जंग बहादुर सिंह, डॉ. उदय राज सिंह, बीईओ आनंद प्रकाश सिंह, शैलेष त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय व सुशील उपाध्याय ने आगंतुकों का स्वागत करने के साथ आभार ज्ञापित किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)




