काव्यसृजन द्वारा अमृत महोत्सव व काव्य संध्या सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सा.सा. व सांस्कृतिक संस्था "काव्य-सृजन" (पंजी.) द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाम 7.00 बजे योगिराज श्रीकृष्ण विद्यालय, सफेदपुल, साकीनाका, मुंबई में राष्ट्र- भक्ति के गीतों से सजी एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी मिश्र, ओज कवि राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार", सेना के जवान और ओज कवि राहुल सिंह "ओज" मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। योगिराज श्रीकृष्ण विद्यालय हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी प्राप्त मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। मंच-संचालन लालबहादुर यादव "कमल" ने किया। इस शानदार और सफल कार्यक्रम के आयोजक हिंदी के प्रवक्ता अंजनी द्विवेदी "अनमोल" रहे।
कार्यक्रम में मुंबई महानगर के अनेक कवियों ने अपनी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ लोगों का मन मोह लिया। यह आयोजन प्रतिस्पर्धात्मक था। जिसमें एक बार फिर कल्पेश यादव प्रथम स्थान पे काबिज हुए। वो तीसरी बार यह स्थान प्राप्त करने वाले पहले कवि होने का गौरव भी प्राप्त किए| द्वितीय स्थान सत्येन्द्र सोनकर और तृतीय स्थान पर अवधेश यदुवंशी रहे। सांत्वना पुरस्कार के लिए लक्ष्मीकांत मिश्र कमल नयन का चयन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आदि से संस्था अगली काव्य संध्या में प्रदान कर सम्मानित करेगी|
जिन कवियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया उनमें पं. शिव प्रकाश "जमदग्निपुरी", श्रीधर मिश्र "आत्मिक", कल्पेश यादव, अवधेश यदुवंशी, सौरभ दत्ता जयंत, डॉ. प्रमोद पल्लवित, लक्ष्मीकांत "कमल नयन", सत्येंद्र सोनकर, गुरुप्रसाद गुप्त, मो. कलीम शेख, राहुल सिंह "ओज", राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार", अयोजक अंजनी द्विवेदी "अनमोल", लाल बहादुर यादव "कमल", विद्यालय के शिक्षक विजय बहादुर यादव एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" अपनी कविता के माध्यम से मोतीलाल बजाज भी सभागार में उपस्थित रहे।
संतोष पाण्डेय एवं आरपी मिश्र ने कार्यक्रम में अपना अतिथीय वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में श्रोता के रूप में उपस्थित दीपक यादव, भरत लाल यादव, नीरज यादव, राजेश सिंह, राकेश मिश्र एवं अधिवक्ता दीनानाथ पाण्डेय आदि रहे।
जिन बच्चों का सम्मान किया गया उनमें अंग्रेजी माध्यम के क्रमशः प्रथम से तृतीय श्रेणी प्राप्त विद्यार्थी यादव निखिल,यादव निशांत,यादव रिशित तथा हिंदी माध्यम की क्रमशः प्रथम से तृतीय श्रेणी प्राप्त तीन छात्राएं यादव सुधा, यादव ज्योती व यादव काजल को सम्मानित किया गया। यादव नंदिनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन पं. शिव प्रकाश "जमदग्निपुरी" ने किया और राष्ट्रगान के साथ सफल कार्यक्रम का समापन हुआ।
| Ad |
![]() |
| Ad |


