BREAKING

जौनपुर: जौनपुर: पुलिस कर्मियों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पुलिस कर्मियों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रक्षाबंधन को लेकर बहनों का उत्साह चरम पर है। भाई भी राखी बंधवाने को बेताब है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों में मायूसी न हो इसके लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की छात्राओं ने थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों के हाथों पर राखी बांधी।

छोटी बहनों को पुलिस कर्मियों ने रक्षा का भरोसा देते हुए मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किया। स्कूल की छात्राओं ने सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह से पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधने की मंशा जताई। प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह से बातचीत कर बताया कि स्कूल की छात्राएं आप को और थाने के अन्य कर्मियों को राखी बाँधाना चाहती है तो उन्होंने थाना पर आवश्यक कार्यो का समाधान करने के बाद आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ  स्कूल पर पहुंचकर राखी बंधवाया। छात्राओं ने सबसे पहले थानाध्यक्ष की आरती उतारकर राखी बांधा। फिर तिलक लगाकर आशिर्वाद लिया। छात्राओं ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी। थानाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप निडर होकर पढ़ाई करे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस का सहयोग लें। प्रधानाचार्य शरद सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक तरफ बच्चों में जहाँ रचनात्मकता का विकास होता है वहीं दूसरी तरफ इनके मनोबल में भी बृद्धि होती है। प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन खुशियों को लेकर आता है। भाई-बहन का यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन पुलिस के जवान अपने कर्तव्य के प्रति ड्यूटी पर तैनात रहते है। पर्व पर उनकी उदासी दूर करने के लिए ही बहनों ने राखी बांधी। इस अवसर पर दिनेश यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय श्यामधर यादव, गजाला बानो, मनोज जायसवाल, माधुरी सिंह का योगदान रहा।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें