BREAKING

जौनपुर: दूषित पानी के सेवन से डायरिया पीड़ित महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: दूषित पानी के सेवन से डायरिया पीड़ित महिला की मौत  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बसेरवा गांव की घटना से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप

मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के बसेरवा गांव में डायरिया से पीडि़त चल रही महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरवा से चिकित्सकों की टीम बस्ती में पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए दवा वितरित किया। इस दौरान चिकित्सकों ने दूषित जल से फैल रहे संक्रमण की बात बताया। बसेरवा गांव के बड़इया बस्ती निवासी 65 वर्षीय बसंती देवी पत्नी रामखेलावन वनवासी की सोमवार को डायरिया की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई थी।परिजनों द्वारा उपचार के लिए एंबुलेंस से नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावा ले जाया गया था। जहां उपचार के बाद राहत मिलने पर महिला घर आ गई। किंतु चिकित्सकों द्वारा यहां भी उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सुबह एएनएम दमयंती सिंह बस्ती में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे डॉक्टर बीएल यादव व डॉक्टर रमेश कुमार ने आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए बस्ती में दवा का छिड़काव कराया। वही बस्ती के लोगों का कहना रहा की रात में तबीयत बिगड़ने पर कोई स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिससे महिला की मौत हो गई। इस संबंध में डॉ.बीएल यादव का कहना है कि दूषित जल के सेवन करने से संक्रमण फैल रहा है। बस्ती में आवश्यक जांच पड़ताल किया जा रहा हैं। दवा भी वितरित किया जा रहा है। महिला की मौत सामान्य मौत भी हो सकती है। 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें