जौनपुर: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
परिजनो ने बाईक सवार के खिलाफ दी तहरीर
करंजाकला जौनपुर। थाना क्षेत्र के मुडैला गांव का एक व्यक्ति मंगलवार की शाम जपटापुर बाजार मंे एक बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बुधवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुडैला गांव निवासी त्रिवेणी यादव 70 वर्ष मंगलवार किसी काम से जपटापुर बाजार गया हुआ था। जब वह सड़क पार कर रहा था उसी समय एक बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया,जिसके चलते त्रिवेणी गंभीर रूप घायल हो गया। आनन-फानन मे परिजनो ने एक निजि चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया, जहां त्रिवेणी की हालत में सुधार होने के बाद परिजनो ने त्रिवेणी को मंगलवार देर रात घर ले चले गए, परिजनो ने बताया की सुबह त्रिवेणी की तबीयत अचानक फिर से बिगडने लगी,जब तक परिजन त्रिवेणी को अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक त्रिवेणी की मौत हो चुकी थी। उधर त्रिवेणी के परिजनो ने नामजद तहरीर देकर बाईक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरायख्वाजा थाना पुलिस द्वारा बताया गया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले मे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| Advt. |


