जौनपुर: रुद्राभिषेक से नष्ट होते हैं रोग,दोष,शोक:आचार्य अभिषेक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रुद्राभिषेक से नष्ट होते हैं रोग,दोष,शोक:आचार्य अभिषेक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सावन के पांचवे सोमवार को नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

केराकत जौनपुर। श्रीधाम वृंदावन के आचार्य अभिषेक पाराशर ने कहा कि रु द्राभिषेक से सभी रोग,दोष व शोक नष्ट हो जाते हैं। नागे·ार महादेव मंदिर देवकली में आयोजित रूद्राभिषेक के अवसर पर वह रु द्राभिषेक की महत्ता पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होने कहा कि भगवान शिव को आशुतोष भी कहा जाता है। आशुतोष का अर्थ है कि जो शीघ्र प्रसन्न हो। भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए चार माह इसी धरा पर निवास करते हैं।इसी चार माह में भगवान की विशेष आराधना की जाती है। इस रु द्राभिषेक कार्यक्रम में वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुशीला सिंह, पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह काले,सूरज कुमार,नीरज कुमार,कमलेश यादव,आशा यादव,साहब लाल यादव,बच्चे लाल चौहान,रतन सेठ,अलियार पाल,पल्लू गुप्ता,सुबाष गुप्ता ,त्रिलोकी नाथ पाठक, बृजेश यादव एवं छविराज गिरी पुजारी सहित 108 लोगों की सहभागिता रही। इसके पूर्व नागे·ार महादेव के पावन दरबार में आचार्य अभिषेक पाराशर के मुखारविंद से चल रही शिव महापुराण की कथा के पांचवें दिन मां पार्वती एवं भगवान शंकर का दिव्य विवाहोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्य झांकी एवं भजन को श्रवण कर भक्तगण भाव विभोर हो गये।

*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें