BREAKING

जौनपुर: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त:इंद्रभान सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त:इंद्रभान सिंह   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपंन

जलालपुर जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ने  पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से व्यापारियों को ताकत मिलेगी। इसके लिए हमें एक बार फिर से एकजुट होने की जरूरत है। वह रविवार को त्रिलोचन महादेव बाजार में आयोजित व्यापार मंडल संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। साथ ही कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही होगा। इसके लिए हर स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। व्यापारियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। गायक विपुल चौबे ने गणेश वंदना व बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्वागत किया। इसी क्रम में त्रिलोचन महादेव बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा ने कहा कि व्यापारी सामाज केवल व्यापार नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए भी हमेशा सबसे आगे की पक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, उतना व्यापार संघ कि ताकत बढ़ेगी। फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ ने कहा कि व्यापार मंडल संगठन व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के साथ नागरिक विकास को प्रोत्साहित करने का काम करता है। जिला महामंत्री हारिफ हबीब ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर कस्बे में व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। व्यापारियों को आए दिन जांच के नाम पर परेशान किया जाता है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी ने व्यापारियों को अराजक तत्वों से निपटने के लिए बेहतरीन मंत्र दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अतुल अग्रहरि, गनेश चौहान, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, महासचिव राहुल सेठ, सचिव अंकित सेठ, महामंत्री प्रेम प्रकाश प्रजापति, अभिषेक अग्रहरी, अमित अग्रहरि, मंत्री रितेश सिंह, दीपक दुबे, रवि अग्रहरि, संगठन मंत्री सचिन सेठ, दीपक चौहान, अजय मोदनवाल, मीडिया प्रभारी कुन्दन जायसवाल, आनंद अग्रहरि, सदस्य सन्नी अग्रहरि, संतोष सेठ, संजय जायसवाल, काले अग्रहरी, सुनील साहू, दुर्गेश अग्रहरी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संजय सिंह, चन्द्रेज़ दुबे, पवन गुप्ता, शिवचन्द यादव सहित अन्य वक्ताओं ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए उनकी समस्या पर प्रकाश डाला। त्रिलोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामचन्दर सिंह ने किया।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें