जौनपुर: स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का चुनाव संपंन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने पूर्व की कमेटी भंग करते हुए रविवार को पालिका के स्वायत्त शासन कर्मचारी सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उप्र के बैनर तले पुन: पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जहां 300 से अधिक सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। कर्मचारियों के तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ध्वनि मत से जिन पदाधिकारियों का चुनाव हुआ उसमें संरक्षक विनोद सिंह, अध्यक्ष कमरूद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौधरी, उपाध्यक्ष मो. शाहिद, महामंत्री लखन, मंत्री सलामुद्दीन, प्रकाश, उप मंत्री रिजवान, संगठन मंत्री संजीव यादव, सलीम, परामशर््ा दाता श्रीमोहन एवं कोषाध्यक्ष मुन्ना शामिल हैं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद जौनपुर के सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
![]() |
| Advt. |



