BREAKING

जौनपुर: करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन जौनपुर। खुटहन गांव के उचैना मजरे में रविवार को करेले की फसल पर रोग रोधी दवा का छिड़काव करते समय किसान करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 42 वर्षीय उमाशंकर यादव पुत्र स्व राम नयन घर के बगल खेत में करेले की खेती किए हैं। वह रविवार को उस पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। करेला का पौधा ऊपर चढ़ने के लिए बनाए गए बांस बल्ली के झमड़े के ऊपर कट कर गिरे करेंट प्रवाहित विद्युत केबल की चपेट में आकर वे जमीन पर गिर गये। केबल उनके ऊपर आ गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण डंडे से केबल हटाकर उन्हें सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्रियां 18 वर्षीय साक्षी और 16 वर्षीय दृष्टि तथा 13 वर्ष का पुत्र प्रतीक है। पत्नी संगीता सहित पूरे परिवार के करु ण क्रंदन से गांव में शोक की लहर छा गई।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें