जौनपुर: एक ही रात में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नगदी सहित लाखों का माल चोरों ने किया पार
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के राजेपुर गांव में बुधवार की रात को चोरों ने दो घरो से हजारों नगदी सहित लाखों रु पये के सोने चांदी के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीडि़त द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। रात को बरसात हो रही थी। उसी समय चोर गांव के जमुना निषाद के छत के रास्ते घर में घुस गए। वहां से एक कमरे में रखा बॉक्स उठा कर लेकर घर से कुछ दूर एक मक्के के खेत में ले जाकर बॉक्स तोड़कर उसमें रखा दस हजार नगद समेत गहने उठा ले गए। बक्से के पास एक जोड़ी कनफूल पड़ा था। जिसे चोर नही ले जा पाए। वहां पर शराब व बियर की बोतल तथा तीन पलास्टिक का गिलास, नमकीन आदि पड़ा हुआ था। इसके अलावा गांव के दलित बस्ती निवासी विजयबहादुर के घर भी चोर पहुंच गए। वहां एक कमरे में सो रहे विजय के कमरे की कुंडी बाहर से बन्द करके चोर दूसरे कमरे में एक बड़े बक्से में रखा पांच हजार नगद व कुछ गहना उठा ले गए। विजयबहादुर जब देर रात लघुशंका के लिए उठा तो दरवाजा बाहर से बन्द था। उसने आवाज लगाया तो किसी ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर पता चला कि चोर घर से चोरी कर चुके है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरीख गौतम ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


