जौनपुर: चौकी प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस तत्पर है। सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देशन और कोतवाल जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में इसके लिए प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने क्षेत्र के मुफ्तीगंज चौकी पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक करने के साथ साथ और काली फि़ल्म उतरवाया। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर तेज रफ्तार चलने वालों को रोककर फटकार लगाया तथा नियमानुसार चलने की सलाह दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बीपी सिंह, चौकी के हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, सुजीत सिंह, सुनील पाल सहित कांस्टेबल निक्कू चौधरी सहित कांस्टेबल मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |



