जौनपुर: मारकुंडी के नहर में उतराया मिला युवक का शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
परिजनों ने जताया हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी
शाहगंज जौनपुर। सोनभद्र के मारकुंडी में गाड़ी की कमानी बनाने का काम कर रहे मैकेनिक युवक का मंगलवार को नहर में उतराया हुआ शव देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची मारकुंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए इसकी सूचना शाहगंज पुलिस को दिया। जिसकी सूचना पुलिस ने परिवार के लोगों को दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को लेने मारकुंडी पहुंचे। मारकुंडी पुलिस ने लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिवार को सौप दिया। बुधवार की देर रात शव नगर के उसराभांदी पहंुचते ही मोहल्ले में मातम छा गया। जानकारी के नगर के उसराभांदी मोहल्ला निवासी महेन्दर यादव पुत्र राजपत यादव सोनभद्र जनपद के मारकुंडी में रहकर चार पहिया वाहन के कमानी के रिपेयरिंग का काम करता था। अचानक मंगलवार को महेन्दर यादव का शव मारकुंडी के एक नहर में उतराया देखकर वहां के लोगों ने मारकुंडी पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक का शिनाख्त करते हुए शाहगंज पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दिया। मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि महेन्दर की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मारकुंडी पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


