जौनपुर: पेड़ से टकराई कार, दो युवक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के सुरिस धर्म कांटा के समीप रविवार की सुबह कार की स्टेयरिंग फेल होने से कार पेड से टकरा गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर निवासी रिंकू तिवारी (36) पुत्र शशि नारायण तिवारी व सिंटू पांडेय उर्फ अतुल (35) पुत्र राजवंत पांडेय रविवार की सुबह अपने घर से कार लेकर सामान लेने के लिए शाहगंज आ रहे थे। जैसे ही सुरिस स्थित धरमकांटा के समीप पहंुचें कार की अचानक स्टेयरिंग फेल होने से कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


