BREAKING

जौनपुर: इंडिया गठबंधन को सत्ता सौंपने के लिए बेताब है जनता:विवेक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: इंडिया गठबंधन को सत्ता सौंपने के लिए बेताब है जनता:विवेक   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का हुआ जोरदार स्वागत

केराकत जौनपुर। सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा के होने वाले चुनाव में कोई भी ताकत उसे जीतने से नहीं रोक सकती। क्यों कि एनडीए गठबंधन की सरकार को उखाड़ कर फेंक कर इन्डिया गठबंधन को देश की सत्ता सौंपने के लिए बेताब हो चुकी है। वे धर्मापुर व हनुआडीह में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। सपा प्रदेश सचिव श्री यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी है। बेतहाशा मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व आए दिन हो रही हत्या ,बलात्कार सहित अन्य जघन्य घटनाओं ने जनता को झकझोर कर रख दिया है। पढ़ा लिखा नौजवान, किसान व व्यापारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। छोटे मझोले व मध्यम वर्ग के व्यापारियों की सरकार के दमनकारी नीतियों की चलते उनकी कमर पूरी तरह टूट चुकी है। अभी हाल में गये दारा सिंह चौहान व ओमप्रकाश राजभर का बगैर नाम लिए कहा  कि कुछ ऐसे नेता हैं जिनका न तो कोई वसूल है और न ही कोई सिद्धांत। वे मौसम की तरह बदलने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को जनता जान चुकी है अब वह ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है। श्री यादव ने सपा कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के ऐसे मजबूत कार्यकर्ता हैं जो सत्ता को उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा केराकत अध्यक्ष  सत्यनारायण यादव, रमेश नागर, यशवंत यादव, रवीन्द्र यादव, गंगा राम, कमलेश यादव,राम दुलार सरोज, कृपा शंकर यादव,राम चंदर यादव, धर्मापुर के प्रधान जयसिंह यादव,अजय पटनायक व संदीप यादव आदि ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें