जौनपुर: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुँआव गाँव में बंद पड़े गौशाले में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ किशोरी का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने बताया की शनिवार की देर रात्रि नुँआँव गाँव के लोगों ने फोन से सुचना देकर बताया की गौशाले में एक लड़की का शव लटका हुआ है। जिससे बदबू आ रहा था। सिपाही सहित दरोगा मौके पर पहुंच कर देखे तो ढाई साल से बंद पड़े गौशाले में दुपट्टा के सहारे सीमेंट सेड के पाइप में लटकती हुई किशोरी का शव पड़ा था जो कई दिनों का होने की वजह से सड़कर बदबू कर रहा था। जिसे उतरवा कर पहचान कराने का प्रयास किया गया तो पड़ोसी जनपद वाराणसी के सिंधौरा थाना अंतर्गत जाठी गाँव के पारसनाथ राजभर के 17वर्षीय बेटी पारो देवी के रूप में स्वजनो ने पहचान किया। स्वजनो ने बताया लड़की घर से 22 अगस्त से ही गायब थी। जिसे तब से नात रिश्तेदारो के यहां ढूंढ रहें थे। चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने बताया कि यह गौशाला पियूष अग्रवाल का है जो ढाई वर्ष से बंद पड़ा है गौशालें से बदबू आने पर एक छोटा बच्चा चाहरदिवारी में बने छेद से शव लटकता देख शोर मचाने लगा। इस दौरान गांव वाले इकठ्ठा हो गये और पुलिस को सूचित किये।

