जौनपुर: दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव स्थित दुकान में अज्ञात कारणों से आगजनी होने से लगभग पांच लाख क़ीमत के सामान जलकर राख हो गया। शनिवार की रात 12 बजे रतनूपुर बाजार स्थित श्रेयांश जनरल स्टोर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। दुकान के पिछले हिस्से में रह रहें मकान मालिक राधेश्याम गुप्ता का बेटा शौच करने के लिए जागा तो देखा कि दुकान से धुंआ निकल रहा है और शीशी बोतल के चटकने कि तेजी से आवाज़ आ रही है। मकान् ामालिक ने आग लगने कि सूचना फोन से दुकानदार मुन्नू यादव निवासी रामदेवपुर चंदवक को दिया, स्वजनो व आसपास के लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। दुकान में रखा पांच लाख क़ीमत के सामान इन्वर्टर बैटरी, फ्रीज, खाने कि सामग्री जलकर नष्ट हों गई। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि अभी दो दिन पहले डेढ़ लाख का सामग्री वाराणसी से खरीददारी कर लाया था।

