जौनपुर: पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
शाहगंज जौनपुर। नगर के डिहवाभांदी गांव निवासी विवाहिता ने पति व सास पर मारने पीटने गाली-गलौज जान से मारने समेत दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पिडि़ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार नगर के डीहवाभांदी गांव निवासी दीपमाला पुत्री रोहित कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मार्च 2023 को विवाहिता की शादी हिंदू रीति रिवाज से सबरहद पाईनपर गांव निवासी अमित कुमार राजभर पुत्र स्व ओमप्रकाश राजभर से हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी के दौरान 50 हजार नकदी समेत तकरीबन पांच लाख के गहने व सामान उपहार स्वरूप दिए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पिडि़ता के पति व सास गुड्डी देवी द्वारा दहेज में एक लाख नकदी व पल्सर की मांग को लेकर प्रताणित करने लगे और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगे। उसने आरोप लगाया कि 18 अगस्त 2023 की रात तकरीबन 8 बजे पति घर में आकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा व पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। जिससे पीडि़ता को काफी चोटें भी आई जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस को दिया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज समेत दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


