जौनपुर: बारिश के लिए हुआ हवन पूजन व हुई विशेष नमाज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बारिश के लिए हुआ हवन पूजन व हुई विशेष नमाज
खेतासराय जौनपुर। बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो गए हैं। जहां किसान अपनी खेती के लिए चिंतित हैं तो वहीं आम लोग भीषण गर्मी और धूप से त्रस्त हैं। बारिश के लिए लोग मंदिर में हवन पूजन कर रहे हैं। वहीं खुले आसमान में नमाज-ए-इस्तिसका पढ़ी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को पोरई कला गांव के शिव मंदिर में रु द्राभिषेक के बाद इंद्रदेव को खुश करने के लिए हवन पूजन कराया गया। हवन पूजन पुरोहित जीत नारायण शुक्ल ने कराया। हवन पूजन में राजेश सिंह, उपेंद्र नाथ मिश्र, संतोष सिंह, गनेश दुबे, बालकिशन राजभर समेत ग्रामीण शामिल रहे। वहीं मनेछा यूनुसपुर ईदगाह में तीन दिन से पढ़ी जा रही विशेष नमाज के आखिरी दिन इस्तिसका की नमाज पढ़ी गई। नमाज-ए-इस्तिसका में शामिल लोगों ने अपनी गुनाहों की माफी तलाफी करते हुए खुदा के बारगाह में खूब रोया। इस्तिसका नमाज में रब से बारिश के लिए दुआ की गई। नमाज की इमामत हाफिज तैयब ने फरमाई।
![]() |
| Advt. |



