जौनपुर: दबंग ने बाप बेटे पत्नी को पीटा, वीडियो वायरल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना के स्थानीय गांव में एक दबंग परिवार ने पड़ोसी बाप बेटे पत्नि को जमकर पीटा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा गांव के निवासी पन्नालाल और जियालाल दोनों पड़ोसी हैं और जियालाल पेशे से अध्यापक हैं लेकिन आए दिन जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती थी, जिसे लेकर पन्नालाल पक्ष ने जियालाल पक्ष के जियालाल उनके पुत्र व उनकी पत्नी को जमकर लाठियों से पीट दिया। जिसमें बचाव के लिए पीडि़त चिल्लाते रहे। लेकिन कोई नहीं पहुंचा और पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जमीनी विवाद के लिए लाठी-डंडे से जमकर एक परिवार को पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर जानकारी में जुट गई।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


