BREAKING

जौनपुर: धूमधाम से मनायी गयी स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगाँठ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: धूमधाम से मनायी गयी स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगाँठ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में हुआ ध्वजारोहण

मुँगराबादशाहपुर जौनपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वतन्त्रता दिवस की 76वी वर्षगाँठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका परिषद में आयोजित किया गया जहाँ पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने ध्वजारोहण किया और आजादी के वीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, सहित सभासदो ने स्वतन्त्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता का महत्व बताया। पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा किअमर शहीद और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही हमारे देश के नागरिक खुली हवा मे सांस ले रहे है। विकास खण्ड मुख्यालय पर खण्ड बिकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, राघव महाविद्यालय में कुलदीप गुप्त , सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक आलोक गुप्त ,न्यू शक्ति कालेज में डायरेक्टर राजन सिंह , धर्मा देवी महाविद्यालय में प्रबन्धक राजेश तिवारी , साधू महराज विद्यालय में प्रबन्धक रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, राम अभिलाष पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुमन द्विवेदी, चिल्ड्रन स्कूल में प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना सिंह ,माँ कमला देवी इंटर कालेज एवं महाविद्यालय में संचालक मुकुन्द प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित अभिनव स्टील प्रा. लिमिटेड पर चैयरमैन फूलचन्द्र यादव एवं प्रबन्धक दिलीप खूटियां तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानो पर उनके प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और लोगों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामना व्यक्त किया गया।

*#HappyIndependencDay आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  #NayaSaveraNetwork*
Ad


*#HappyIndependencDay: जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*#HappyIndependencDay:  वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*


नया सबेरा का चैनल JOIN करें