जौनपुर: धूमधाम के साथ लोगों ने मनाया जश्ने आजादी का पर्व | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने लगाये नारे
फोटो--6,12,13,14,15,16
जौनपुर। जिले में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्थानों पर धूमधाम से तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया। वही एबीएस इण्टर नेशनल स्कूल सवंसा में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक अध्यापक गण मौजूद रहे। डायरेक्टर सतीश सिंह ने भी आजादी की लड़ाई लड़ने वाले सभी शहीदों को याद किया और कहा कि दुश्मनों से रक्षा के लिए सरहद पर जवान ही नहीं बल्कि भारत का प्रत्येक नागरिक हमेशा तैयार है। भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा नेता विनय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा एक किमी तक निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश बिंद मनोज जायसवाल विपिन उपाध्याय सहित तमाम ग्रामीणों उपस्थित रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी,अर्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने तहसील में अभिषेक मसीही ने उपनिबंधक कार्यालय, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने बार कार्यालय पर एवं नगर पंचायत कार्यालय पर ज्योति कृष्णा जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अधिवक्ता राजेश पाण्डेय, विनोद कुमार यादव , लेखपाल गुंजा कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देशकी एकता अखंडता को क्षअुण्ण बनाए रखने हेतु लोगों से अपील किया,साथ शहीदों के कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने तहसील में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने वाले तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, वीरेंद्र यादव व हुसैन, पेशकार दिलीप कुमार ,स्टेनों पंकज यादव सहित संग्रह अनुसेवक, हूं राजस्व निरीक्षक आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने सेनापुर स्तंभ पर व नार्मल स्कूल के मैदान पर शहीद स्तंभ पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार माउंट लर्नर एकेडमी बजरंग नगर पर चेयरमैन शीलेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया,एस पी इंटर नेशनल स्कूल सरकी में चेयरमैन डॉ. एसपी यादव,एसडी पब्लिक स्कूल हुरहुरी पर इन्स्पेक्टर जेपी यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देवकली बाजार में वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रवक्ता एवं समाज सेवी दिलीप कुमार सिंह काले सिंह तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी प्रकार सिहौली चौराहे पर सीओ गौरव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
धर्मापुर संवाददाता के अनुसार आजादी के 77वें वर्षगाठ के पावन अवसर पर नगर पंचायत गौराबादशाहपुर अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह द्वारा कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर दीप प्रज्जवलित कर तिरंगा रैली को रवाना किया गया। उसके बाद नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला पर निराश्रित गौवंशों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। फिर नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सीतामनी एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनुपम सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के सभी सभासदगण अमन कुमार, छगनलाल, मो. आसिफ, मो. तौफीक, अमीक अंसारी, सलाहुद्दीन, अतीक अहमद, अजीत वि·ाकर्मा, मनीष कुमार, सन्नी गुप्ता, मनोज यादव, सिकंदर यादव, जितेंद्र कुमार, शीशवंश सिंह, देवेंद्र प्रताप पाल डीपी एवं नगर पंचायत के लिपिक हरेन्द्र बिंद, नाहर यादव, रविन्द्र यादव, विपिन सोनकर, श्यामबहादुर, पूजा जायसवाल आदि कर्मचारी मौजेद रहे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र में स्थित मदरसा चश्मए हयात, रेहटी, त्रिलोचन बड़ागांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झंडा रोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा कविताएं, नाटक, भाषण आदि की प्रस्तुति की गई। छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकगण एवं अतिथिगण द्वारा छात्रों को शहीदों के बलिदान एवं स्वतंत्रता के महत्व के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मदरसा में इससे पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया एवं छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय लोगों को बंटवारे विभीषिका के विषय में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। इस मौके पर प्रबंधक शमशाद अहमद, प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, डॉ.सरफराज खान,वैश खान, रामचंद्र सिंह, माला सिंह आदि मौजूद रहे।
डोभी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। डीएवी कालेज नयनपुर में प्रबंधक अनिल यादव, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में प्रधानाध्यापक अशोक सिंह, प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर में प्रधान अमरजीत यादव बाले, सिधौनी में प्रधान सदानन्द सिंह जुगुल, हीरापुर मचहटि में प्रधान प्रतिनिधि सियाराम यादव, ब्लॉक मुख्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, प्राथमिक विद्यालय चंदवक में आलोक सिंह,रघुवंशी व साहित्य साकेत सेवा संस्थान हरिहरपुर पर प्रबंधक वारीन्द्र पाण्डेय, हीसामपुर में प्रधानप्रतिनिधि परमहंस सिंह, कोपा में चंद्रकेश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार स्वतंत्रत्रा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, समाजिक प्रतिष्ठानो पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में सल्तनत बहादुर पीजी कालेज मंे सुनील प्रताप सिंह, श्याम सिंह, राकेश सिह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे डॉ संजय दूबे, सेन्ट जेवियसॅ मे फादर स्टालिन थामस जोसफ वल्सम्मा वकीॅ किरन पाली मंे डॉ सुनील सिंह नगर पंचायत कार्यालय पर सीमा सिंह वैभव सिंह, ठाकुरबाडी केन्द्र सिगरामऊ मंे डॉ अन्जू सिंह उपनिबन्धक कार्यालय मंे दिग्विजय सिंह,सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर मंे तेजप्रताप सिंह ने झण्डा फहराया। वहीं सिध्दविनायक प्रतिष्ठान थाना बैक ऑफ बड़ोदा मंे भी ध्वजारोहण हुआ।
चंदवक संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री गणेश राय कॉलेज डोभी में सचिव/प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज में प्रबंधक अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु , सुमित्र शिक्षा संस्थान विशुनपुर में प्रबंधक शीलेन्द्र कुमार सिंह, बाबा हरिनाथ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज विशुनपुर में प्रबंधक सोनू सिंह, राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक में प्रबंधक मीरा सिंह,खंड विकास कार्यालय डोभी में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, थाना परिसर चंदवक में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन डोभी पर समाज सेवी अजीत सिंह, प्राथमिक विद्यालय अटहरपार में प्रधान अभिषेक सिंह, मुरखा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान विनय कुमार सिंह, बरामनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान संजय सिंह, नारायणपुर में श्रीमती हीरामणि सिंह,बिसौरी प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों व निजी भवनों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया द्वारा झंडारोहण किया गया। निबंधन कार्यालय में उपनिबंधक नवनिता सिंह,खण्ड विकास कार्यालय पर बीडीओ सचिन भारतीय,नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष संजय जायसवाल मौजूद रहे। होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर में मुख्य अतिथि डॉ. तेज बहादुर यादव ने झंडा रोहण किया। रघुबीर महाविद्यालय थलोई में प्राचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव,सेन्ट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल निकामुद्दीनपुर में प्रबंधक नोमान खां,मदरसा फैजानुल उलूम में प्रबंधक मो.अली अख्तर, सिटी मांटेसरी मून स्कूल में प्रबंधक राशिद खान द्वारा झंडारोहण किया। भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल जमालपुर में प्रबन्धक नामवर सिंह ने झंडारोहण किया। शहीद स्तंभ चक मुबारकपुर पर सपा नेता पंधारीलाल यादव ने झण्डा रोहण किया।
सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों,सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष सुजानगंज हुसैन मुंतजर ने ध्वजारोहण किया तथा ब्लॉक परिसर पर खंड विकास अधिकारी ऐस ऐन चतुर्वेदी ब्लॉक प्रमुख पति श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में पशु चिकित्सालय पर डॉ विनोद कुमार, सीएचसी पर डॉक्टर देवेंद्र पाल के साथ प्राइवेट संस्थानों पर भी ध्वजारोहण कर सांकृतिक कार्यक्रम हुए।
मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। बॉर्डर टू बॉर्डर बग्थरी मुरारा में प्रबंधक माइक्रोटिक कॉलेज मुर्तज़ाबाद डॉक्टर प्राचार्य गौरव शर्मा,सुखराम मेमोरियल बालिका इंटर कालेज बग्थरी मुरारा में प्रबंधक सेचू गुप्ता, गोवर्धन इंटर कालेज मुफ्तीगंज में प्रबंधक राजेश सिंह, किसान इंटर कालेज इटैली गजना में प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह,जेके शिक्षण संस्थान गजना में प्रबंधक राम सम्हार यादव स्वर्गीय राज नारायण यादव भूत पूर्व प्रधान निशुल्क कोचिंग सेंटर इटैली कमल यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुफ्तीगंज माँ कलावती इंटर कालेज सेवई नाला में प्रबंधक घनश्याम यादव, शा·ात इंटर कालेज कमरु द्दीनपुर सेवई नाला में प्रेम प्रकाश यादव, संयोजक व प्रथमिक विद्यालयो आदि में ध्वजारोहण किया गया। गाँवो व ब्लॉक क्षेत्र एवं इटैली मे मनोज यादव रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस बाजार के व्यापरी लोगों ने भी मनाया।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार आजादी का महापर्व स्वतंत्रा दिवस पूरे क्षेत्र में जोश व खरोश के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में प्रतिष्ठानों में जहां तिरंगा झंडा लहराया वहीं क्षेत्र के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा झंडा रोहण के बाद गांव की गलियों तक प्रभात फेरी निकालकर भारत माता की जय के साथ वीर सपूतों को नमन किया। इसी क्रम में गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज के प्रबंधक सुधीर कुमार उपाध्याय एडवोकेट प्राचार्य डॉ राकेश कुमार की देखरेख में झंडारोहण किया गया। किसान आदशर््ा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज प्रतापगंज के प्रबंधक विनय कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र की देखरेख में झंडा रोहण किया गया। इसी तरह न्यू होली डिवाइस चिल्ड्रन एकेडमी रैया गुलजारगंज स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष व समाजसेवी अशोक कुमार उमर वैश्य वप्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा प्रिंसिपल विनय सिंह की देखरेख में झंडारोहण हुआ।







