BREAKING

जौनपुर: नगरवासियों के एक-एक वोट का उतारूंगा कर्ज:कपिलमुनि | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नगरवासियों के एक-एक वोट का उतारूंगा कर्ज:कपिलमुनि  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने नगरवासियों को लगभग 50 लाख रु पए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर तरहठी मोड़ तक पथ प्रकाश व्यवस्था, मुंगरडीह में इंटरलाकिंग एवं नाली निर्माण तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार एवं पालिका प्रांगण में इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि जिस प्रकार नगर क्षेत्र की जनता ने मेरे ऊपर अपना वि·ाास जताया है मैं सदैव उनके वि·ाास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आपने मेरे महज 75 दिनों के कार्यकाल को देखा मेरे चुने जाने के महज कुछ ही दिनों में आपको बदलाव नजर आया अभी तो पूरे पाँच वर्षों का कार्यकाल बाकी बचा है। कहा कि वादा करता हूँ कि आगामी पाँच वर्षों में मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद को प्रदेश की टॉप 10 पालिका परिषद की सूची में शामिल कराने का प्रयास करूँगा । इसके पूर्व नगर पालिका परिषद भवन के जीर्णोद्धार कार्य, पालिका प्रांगण में इंटरलाकिंग, मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर तरहठी मोड़ तक पथ प्रकाश व मुंगरडीह में इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य के लगभग 50 लाख रूपये की लागत से हुए कार्यों का लोकार्पण भी किया। ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी ने कहा कि नगर की जनता ने जिस प्रकार से एक कुशल नेतृत्व के हाथों में नगर की बागडोर सौपी है निश्चित ही आने वाले दिनों में उसका एक सुखद परिणाम नगरवासियों के सामने देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, लिपिक ज्ञान प्रकाश, लिपिक ओंकारनाथ मिश्र सहित समस्त कर्मचारीगण, सभासद गण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*#HappyIndependencDay: जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#HappyIndependencDay:  वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें