BREAKING

जौनपुर: बिरहा मुकाबले में वाराणसी की नीतू राज ने मारी बाजी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बिरहा मुकाबले में वाराणसी की नीतू राज ने मारी बाजी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दुग्ध समाज सेवा समिति ने समा सेवियों को किया सम्मानित 

जौनपुर। नागपंचमी के मौके पर सोमवार की शाम दुग्ध समाज सेवा समिति की ओर से स्वागत समारोह एवं लोकगीत बिरहा मुकाबले का आयोजन शहर के जहांगीराबाद स्थित दुग्ध मंडी परिसर में किया गया। बिरहा का कार्यक्रम सारी रात चलता रहा। भोर में करीब  चार बजे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तो श्रोताओं के फैसले पर वाराणसी की नीतू राज को पहला पुरस्कार भगवान शिव का ध्वज और पीतल का हंडा देकर सम्मानित किया गया। सोनभद्र से आए बिरहा गायक दशर््ान गांधी ने भी खूब समां बांधी।  समारोह के मुख्य अतिथ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्य के प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए दूध का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दूधिया समाज के लोगों के संघर्षों को भी समझना होगा। दुग्ध उत्पादन करने वाले लोग गाय और भैंस की सेवा करने और दूध निकाल उसे शहर तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। उन्होंने दुग्ध मंडी में लोगों की सुविधा के लिए इंटरलॉकिंग, रेलिंग और पंखा लगवाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामअवध यादव तथा संचालन वरिष्ठ समाज सेवी राजदेव यादव ने किया। दुग्ध समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश यादव और महासचिव संजीव यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। विशिष्ठ अतिथ डॉ. बीएस उपाध्याय, डॉ. आलोक यादव, श्याम मोहन अग्रवाल एवं नगर पालिका के सभासदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरशद कुरैशी, कमलेश जहेलू, नरेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, दीनानाथ पाल, अमृतलाल यादव, महेंद्र कुमार यादव, सभाजीत, हरिराम, शेखर निषाद, राज बहादुर, जंग बहादुर, राम शिरोमणि, ललित यादव  मौजूद थे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें