BREAKING

जौनपुर: चोरी और सीनाजोरी कर रहे चोर, जिसपर नहीं है पुलिस का जोर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल

केराकत जौनपुर। क्षेत्र में जिस तरह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नजर डालें तो यह कहना कत्तई गलत नहीं होगा कि चोरी व सीनाजोरी से बाज नहीं आ रहे चोर, पुलिस का नहीं चल रहा चोरों पर कोई जोर। देखा जाए तो अभी एक दिन पूर्व चोरों ने रविवार की रात ग्राम भैरोभानपुर में गैर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार गिरी के बंद मकान में पीछे से घुसकर घर में रखे गये काफी सामानों की चोरी कर लिया,उसके बाद पास ही में एक अवकाश प्राप्त शिक्षक राम सागर गिरि के घर में पीछे से छत पर चढ़ गये और जाली तोड़ कर नीचे उतर गये,कमरे में रखे गये आलमारी का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी समेत तीन लाख से अधिक का जेवरात की चोरी कर चंपत हो गये।  मोके पर पहुंचा डाग स्क्वायड शौर्य भी चोरी की सुराग रसी करने में नाकाम साबित हुआ।अभी पुलिस इस चोरी की घटना को लेकर उलझी हुई थी कि चोरों ने सोमवार की रात अपनी सीनाजोरी का परिचय देते हुए इसी थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के दलित बस्ती में अनिल कुमार के घर के पीछे बना ईट के खिड़की को तोड़ने के बाद घर में घुसकर गये, चोर एक कमरे में आलमारी रखे गये लगभग एक लाख रु पए से अधिक के जेवरात की चोरी कर लिए। उसी समय घर में सो रही एक किशोरी जाग गयी और चोरों को देखकर शोर मचाने लगी तो चोर किशोरी को धक्का मारकर गिरा दिया।उसके बाद चोर सामानों के साथ नौ दो ग्यारह हो गये। किशोरी के अनुसार चोर काले रंग का लोवर,टी शर्ट व काले गमछे से मुंह बांधे थे। इसके पूर्व में भी हुई  कई चोरी की घटनाओं का राजफाश करने में केराकत पुलिस नाकाम साबित हुई है। यही कारण है कि आज दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी भय बना हुआ है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें