BREAKING

जौनपुर: संतोष हत्याकांड को लेकर कई गांवों में दहशत का माहौल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाम ढलते ही लोग घरों में छिप जाने पर हो रहे मजबूर 

केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचवर में गत दिवस लबे रोड धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी संतोष यादव 32 की निर्मम हत्याकांड जहां पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है, वहीं इस निर्मम हत्या कांड को लेकर पचवर सहित आस पास के गांवों के ग्रामीणों में खौफ व दहशत का मंजर छाया हुआ है। जिसका प्रतिफल यह देखने को मिल रहा है हर व्यक्ति दिन में कहीं रहे सूरज के छिपते ही लोग अपने घरों पर सुरक्षित पहुंच कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने घरों में ही छिप जाना ही बेहतर समझ रहे हैं। देखा जाय तो गत 16 अगस्त की रात एक गांव से दावत खाकर लौटते समय ग्राम उसरपुर पचवर निवासी संतोष कुमार यादव को पचवर गांव से बाहर सड़क पर बदमाशों ने जिस तरह से दौड़ाकर उसके शरीर के हाथ, गर्दन,पेट व गला पर धारदार हथियार का प्रयोग करके लबे रोड एक खेत में ले जाकर निर्मम हत्या कर दिया ,यही नहीं अपराधियों ने मृतक के आंख में मिर्चा की बुकनी भी डाल दिया था। इस निर्दयतापूर्वक की गयी हत्याकांड की दास्तां सुनकर हर इन्सान का दिल दहलने पर मजबूर हो जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि उक्त हत्याकांड स्थल पर एक पर्स भी मिला था, जिसको मौके पर पहुंचा डाग स्क्वायड शौर्य ने सूंघकर डेढ़ किलोमीटर दूर तक भागते हुए एक हत्यारोपी के घर जाकर रु क गया। पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया। तथा उसी समय दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली लेकर चली आयी। उक्त घटना के 6 दिन बाद भी आज तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जो उसके कार्य शैली को लेकर पुलिस पर तरह तरह के सवालिया निशान लगने लगे। वहीं मृतक परिजन पुलिस पर मुल्जिमों को बचाने काभी आरोप लगाते हैं कि एक हत्यारोपी का पिता पुलिस सब इंस्पेक्टर है जो इस समय बहराइच जनपद में तैनात है। और केराकत पुलिस उसकी मदद में जुटी है। वहीं ग्राम पचवर,सहूरा,दिल्लाका पुरा एवं व उसरपुर आदि ऐसे आसपास के गांव हैं, जहां के ग्रामीणों में काफी खौफ व दहशत का माहौल छाया हुआ है। यही कारण है कि लोग पचवर डगरा - पचवर मार्ग पर देेेर शाम के बाद चलने से अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए चलने से बच रहे हैं।और पुलिस अपने को असहज बनी हुई है। क्यों कि पुलिस ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे जनता में पुलिस के प्रति वि·ाास व सुरक्षा की भावना जागृत हो सके। बहरहाल इस हत्याकांड को लेकर पूछे जाने पर सीओ गौरव शर्मा व कोतवाल जयप्रकाश यादव का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास यह है कि कोई बेगुनहगार फंसने न पाए और कोई गुनहगार बचने न पाए। इसी मद्देनजर को लेकर पुलिस रात दिन किए हुए हैं।सभी सम्भावित बिन्दुओं को लेकर पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें