जौनपुर: अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में राखी भेज सकेंगी बहनें | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डाक विभाग ने जारी किए वाटरप्रूफ डिजायनर राखी लिफाफे
जौनपुर। रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त को मनाया जायेगा इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रु प से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे जारी किए। वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर व बलिया जिले के डाकघरों में बिक्री के लिए ये उपलब्ध होंगे। श्री यादव ने बताया कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियाँ सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें। 11 सेमी 22 से.मी. आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य 10 मात्र है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। कहा कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


