जौनपुर: स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का किया टीकाकरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एंड बक्शा द्वारा सीएचसी अध्यक्ष डॉक्टर जीके सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के बनवासी बस्तियों को चिन्हित करके टीकाकरण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने अटरा, शंकरगढ़,बेल्छा ,खमपुर आदि बनवासी बस्ती में पहुंचकर जो बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए थे उनका टीकाकरण किया और ग्रामीणों को डेंगू, चेचक, टाइफाइड, पीलिया जैसी कोई बीमारी के लक्षण दिखाई देता हो तो तुरंत इसकी जांच करवाएं सीएससी अध्यक्ष डॉक्टर जीके सिंह ने ग्राम वासियों से अपील किया कि वह शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें और अपने आसपास साफ सफाई रखें जिससे मच्छरों के प्रकोप से बच सकें। इस अवसर पर सौरभ कुमार, बीएमसी,एएनम,आशा आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


