जौनपुर: दम्पत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निजी बैंक के पांच समूह से ले रखा था कर्ज
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के विगही जमालपुर हीरापुर गांव की दलित बस्ती में सोमवार की रात को पति तथा पत्नी ने एक ही साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तथा आस पास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। उक्त गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय लालबहादुर राजगीर मिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व दानगंज वाराणसी में हुई थी। रमेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।रमेश कुमार 30 वर्ष अपनी पत्नी मोनी 27 वर्ष तथा अपनी दो पुत्रियों अनन्या तीन वर्ष तथा प्रियांशी एक वर्ष के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह रमेश की बड़ी लड़की अनन्या रोते हुए कमरे से बाहर निकली और घटना से अवगत कराया। सूचना पर एसओ रामसरिख गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों के शव को उतरवाकर अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में समूह से प्रथम दृष्टया कर्ज लेने की बात सामने आ रही है।
![]() |
| Advt. |


