जौनपुर: सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामअछैबर चौहान के द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में ली गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रोकर लगाए जाने, सांकेतिक बोर्ड लगाने, लिंक रोड पर दोनों और खाली रोड को मुख्य मार्ग के समादर करने एवं डिवाइडर के बीच रिफ्लेक्टर लगाने, सभी क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही करने एवं सभी कट्स पर साइनेज को लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने सहित यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। बैठक में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अमरेश यादव, एक्सईएन जलनिगम सचिन सिंह, सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |


