BREAKING

जौनपुर: टीडीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: टीडीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीए व बीएससी प्रथम वर्ष में 510 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में शुक्रवार को 180 छात्रों का प्रवेश हुआ। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 77 अंक से लेकर 42 अंक तक वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं प्रवेश हुआ। बीएससी (जीव विज्ञान) में 201 एवं बीएससी (गणित) में 129  छात्रों का प्रवेश हुआ। इस बात की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने साथ हाई स्कूल एवं इंटर के प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति, चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति, एवं चार फोटो के साथ काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचकर अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। बीए प्रथम वर्ष प्रवेश समिति के संयोजक प्रोफेसर आरएन ओझा ने बताया कि 26 अगस्त को अनारक्षित वर्ग की 36 अंक तक तथा जो विद्यार्थी 25 अगस्त को अनुपस्थित थे उनकी काउंसलिंग भी 26 अगस्त को होगी। 28 अगस्त को केवल छात्राओं की 31 अंक तक, 29 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 अंक से 28 अंक तक के अभ्यर्थियों की , 30 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के समस्त बचे हुए समस्त छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 1 सितम्बर को होगी। बीएससी प्रथम वर्ष प्रवेश समिति के संयोजक प्रो.अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को जीव विज्ञान के 44 अंक तक के व्यक्तियों की तथा गणित के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के प्रो. नरेंद्र राय, प्रो.शशि सिंह, प्रो. सुषमा सिंह, डॉ.धर्मेश राज, डॉ. गीता यादव, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. माया सिंह, डॉ.आशिया परवीन, डॉ.शुभ्रा सिंह भारद्वाज,डॉ.पंकज गौतम, डॉ. कुसुम लता पटेल, डॉ. पूनम सिंह, डॉ.छाया सिंह, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ.आशा सिंह तथा बीएससी प्रवेश समिति के सदस्य प्रो.एसके वर्मा, प्रो.एके शुक्ला, प्रो.केबी यादव, डॉ.विशाल पुंडीर, डॉ.रेनू सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उनका प्रवेश किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रीता सिंह के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने प्रवेश प्रक्रिया में अनुशासन व्यवस्था बनाने में योगदान दिया। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें