जौनपुर: युवा उद्यमिता एंव आत्मनिर्भर भारत विषय पर हुई संगोष्ठी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरु द्दीन गंज वार्ड स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ''युवा उद्यमिता एवं आत्मनिर्भर भारत'' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशिष्ठ अतिथि सुधांशु रंजन ने आत्मनिर्भर भारत और युवाओं के मध्य उद्यमिता के विकास में स्वावलंबी भारत अभियान की भूमिका को रेखांकित किया और युवाओं से कौशल, दक्षता तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत विस्तारक विवेक कुमार ने किसान उत्पादक संघ की कार्य प्रणाली पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला और उद्घोष करते हुए कहा कि दूध दही हो थाली में पेप्सी कोला हो नाली में। विशिष्ट वक्ता डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उद्यमी मनोविज्ञान की धारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सॉफ्ट स्किल्स वक्त की जरूरत है और सभी युवाओं के पास ऐसे कौशल होने ही चाहिए। संचालन एवं संयोजन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विवेक कुमार मिश्र एवं अंग्रेजी विभाग के डॉ. अमिताभ कुमार ने किया। सभागार छात्र छात्राओं एवम शिक्षकों से भरा रहा। इस अवसर पर डॉ. आंजनेय पांडेय, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ.जेपी दुबे, डॉ. दयाशंकर दुबे, डॉ. दयासिन्धु, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आशुतोष शर्मा आदि आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



