BREAKING

जौनपुर: जर्जर विद्युत पोल दे रहे दुर्घटना को दावत | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जर्जर विद्युत पोल दे रहे दुर्घटना को दावत  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वार्ड काजी अहमद नूर में लगा बिजली का खंभा बेहद जर्जर होकर लटक गया है। इस जर्जर बिजली के खम्भे से किसी भी दिन दुर्घटना घट सकती है। बता दें कि वार्ड नं 9 काजी अहमद नूर द्वितीय के मोहल्ला लक्ष्मण का टीला में लगा बिजली का खंभा बेहद जर्जर होकर लटका हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसको ठीक करने या बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग से गुहार लगाई लेकिन अभी तक खंभे को ठीक करने के लिए कोई भी कर्मी नहीं आया। वार्डवासियों के मुताबिक अक्सर लोग खम्भे के आस-पास से ही गुजरते हैं। किसी भी दिन दुर्घटना घट सकती है। मैना देवी, वंदना निषाद, अशोक निषाद, जामा निषाद, शिवम निषाद सहित तमाम लोगों ने उक्त जर्जर खंभे को शीघ्र ही ठीक करवाने या बदलने की मांग किया है।

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें