BREAKING

जौनपुर: युवको ने ट्रक चालक को पीटकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक को मार पीट कर घायल कर दिया। कुछ लोगो के बीचबचाव के बाद चालक की जान बची। जौनपुर की तरफ से ट्रक वारणसी जा रहा था। उस पर   सामान लदा था। ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी चंदौली ट्रक को उक्त क्रासिंग के बन्द होने के कारण ट्रक को खड़ा किया था। उसी समय एक बाइक पर दो युवक पहुंच गए। युवकों ने चालक को गाली देते हुए कहा कि तुम लोग टोलप्लाज़ा का टैक्स चोरी करने के चक्कर में सड़क को बर्बाद कर दे रहे हो। वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने भी काफी बदतमीजी किया। इस पर उक्त युवकों ने चालक को नीचे उतार कर पीट दिया। कुछ लोगों ने चालक को छुड़ाया। युवक मौके से खिसक गए। हालांकि ट्रक चालकों के टोलप्लाज़ा के टैक्स चोरी करने के कारण ग्रामीण अंचल की सड़कें खराब हो रही हैं।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें