BREAKING

जौनपुर: गोधना किशुनदासपुर गांव एक बार फिर सुर्खियों में आया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी से फैला आक्रोश 

मीरगंज जौनपुर। किशुनदासपुर गोधना गांव के मुस्लिम बस्ती का रोशन अली हिंदू धर्म के पूज्य राम के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने कार्य किया है। उसने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर हिंदू धर्म के पूज्य श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर वायरल कर दिया। जिससे गांव के लोगों में तनाव बढ़ गया है। परशुराम सेवा संस्थान चौकीखुर्द के अम्बरीष पाण्डेय ने शासन प्रशासन से रोशन अलि के विरु द्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सूच्य है कि इसी गांव के लोग मुहर्रम के जुलूस में आपत्तिजनक देश विरोधी नारा लगाए थे। जिसे प्रशासन संज्ञान में लेते हुए 33 लोगों के ऊपर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया और 13 आरोपियो के घर बेदखली का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इसके बाद आज पुन: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परशुराम सेवा संस्था के अध्यक्ष अंबरीश के साथ मुस्लिम बस्ती में पहुंचकर लोगों ने आपत्ति जताते हुए इस तरह के कमेंट दोबारा न किए जाने की हिदायत परिजनों को दिया। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदू समाज में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने शासन प्रशासन से यह मांग की है कि इस तरह से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक जो इस समय मुंबई में है और इस टिप्पणी के पीछे जो भीअसामाजिक तत्व हों पर शासन प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह से संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया गया किंतु फोन नहीं लगा।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें