BREAKING

जौनपुर: 21 अगस्त से खेल सप्ताह होगा प्रारंभ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला जौनपुर।  खेल निदेशालय उप्र लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खेल विभाग 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन करेगा। जिसके लिए 3 स्थानीय लोकप्रिय खेल का आयोजन सिद्धिकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा किया जायेगा। बता दे की इन्दिरा गांधी स्पोटर्स स्टेडियम में स्थानीय लोकप्रियता को ध्यान में रखकर 3 खेल फुटबाल, खो-खो एवं कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का प्रस्ताव प्रोत्साहन समिति से प्रस्तावित किया गया है। फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 20 अगस्त को चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी, शम्भूनाथ शर्मा, सचिव फुटबाल संघ को दे सकते हैं। 1 टीम में 15 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि दिनांक 21 अगस्त तक अमरजीत यादव, खो-खो प्रशिक्षक/सचिव, जिला खो-खो संघ, जौनपुर को दे सकते हैं। 1 टीम में 12 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। होंगे। कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 22 अगस्त कन्हैया सिंह यादव, कबड्डी प्रशिक्षक/ रविचन्द्र यादव, सचिव, जिला कबड्डी संघ, जौनपुर को दे सकते हैं। 01 टीम में 12 खिलाड़ी व 1 प्रशिक्षक/मैनेजर होंगे। खेल दिवस सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 28 अगस्त जिला खेल कार्यालय में दे सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर समस्त प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों/खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में सम्पर्क करें। यह जानकरी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दी है।

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें