BREAKING

जौनपुर: स्मार्टफोन पाकर चहके छात्र | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

बोले आधुनिक युग में पढ़ाई करने में मिलेगी सहूलियत

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रायपुर में स्थित राघव पीजी कॉलेज में स्नातक के 59 छात्र/छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन का वितरण कॉलेज के संस्थापक/ प्रबन्धक मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि के हाथों किया गया। स्मार्टफोन पाते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक कपिलमुनि ने कहा कि यह स्मार्टफोन बच्चों की पढ़ाई में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल का सदुपयोग किया जाय तो निश्चित ही इससे शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी और यदि मोबाइल का दुरु पयोग किया जाए तो निश्चित ही इससे छात्रों के अन्दर गलत आदते जन्म ले सकती है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और प्रदेश दोनों सरकार की यह मन्शा है कि छात्र कड़ी मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करें और समाज में आगे बढ़कर अपने परिवार, क्षेत्र तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर डॉ सत्य प्रकाश तिवारी, प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश यादव, उमेश पटेल, कुलदीप गुप्ता, कमलेश उपाध्याय, मयंक पांडेय, अजय पटेल, संगीत गुप्ता, अशोक गुप्ता, सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें