जौनपुर: डीएम की अध्यक्षता में लगी जन चौपाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
बरसठी जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत हरद्वारी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में स्टॉल के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। गंगा मैया स्वयं सहायता समूह के द्वारा हस्त निर्मित राखी को जिलाधिकारी ने खरीदा। कैंप के माध्यम से उपस्थित लोगों के आवेदन को लेकर सत्यापित करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया गया। जन चौपाल में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रोबेशन विभाग, जिला पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों की संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जन चौपाल में योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों के द्वारा अवगत कराया गया कि रामचंद्रपुर में संपर्क मार्ग नहीं है और विद्युत आपूर्ति 10 से 12 घंटे ही हो पा रही है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि गांव में जिन घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नही हो पाया है एक टीम बनाकर जांच करने के साथ ही उनसे आवेदन ले एवं सत्यापन कराते हुए शौचालय का निर्माण कराएं तथा वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांव में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, उप जिलाधिकारी मडि़याहूं कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी मडि़याहूं, खंड विकास अधिकारी रिचा सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



