जौनपुर: उर्वशी सिंह ने मुस्लिम भाईयों को बांधी राखियां | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा चांदपुर कार्यालय पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली जहां भाई बहन के प्यार का प्रतीक कहे जाने वाले पर्व को मुस्लिम भाईयों के साथ मिलकर धूम धाम से मनाया गया। उर्वशी सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे बहुत भाई है जो कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, ऐसे भाइयों के कारण हम बहनो को कार्य क्षेत्र में कार्य करने में प्रबलता मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे मुस्लिम भाई भी यहां पर राखी बंधवाने के लिए मौजूद हैं जिनमें सलमान शेख, राहिल शेख, इमरान इराकी मौजूद हैं। साथ ही शिक्षक संघ से डॉ अखिलेश सिंह अ·िानी सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, चंदन सेठ, सुषमा सेठ, आशीष श्रीवास्तव, अनु स्मृति श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुधांशु वि·ाकर्मा, कृष्णा, अंकित गुप्ता, डॉ पीके सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



