BREAKING

जौनपुर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधी राखियां, लिया रक्षा का वचन

भाईयों ने बहनों को दिया तोहफा,सुरक्षा का किया वादा

जौनपुर। जिले में भाई बहन के प्यार के अटूट रिश्ते का पवित्र पर्व रक्षा बंधन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के हाथ की कलाईयों पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया तो वहीं भाईयों ने भी अपनी बहनों को तोहफा देने के साथ साथ हर सुख दु:ख में साथ रहने का वादा किया। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया द्य इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी अनेक विद्यालयों की छात्राओं तथा दलित और मलिन बस्तियों में जाकर गरीब छोटी बड़ी बहनों से राखी बंधवाई। चौकी प्रभारी विद्या सागर सिंह अपने हमराहियों संग क्षेत्र के देवाकल गांव में सड़क की पटरी पर रहने वाली बांस फोर बहनों के बीच पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने राखी बांधने वाली 20 बहनों को मिठाई का उपहार भेंट किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी ने बेनवंसी समुदाय की बहनों से उनकी परेशानियों को जाना और अधिकारियों से बात कर उन्हें समुचित सुविधाएं दिलाने का आ·ाासन दिया। इस अवसर पर समाज सेवी शिव पूजन सेठ पंकज कुमार राय सहित उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल फूल कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार पाल आदि रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ बनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जहां लंबी उम्र की कामना की वही भाइयों ने भी रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों की सुरक्षा के वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। बतातें चलें कि सावन मास के पूर्णिमा की तिथि बुधवार को सुबह लगने के बावजूद भद्रा के चलते रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जा सका। गुरु वार को सुबह आठ बजे तक बहनों ने भाइयों की कलाई राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन की चलते बाजारों में चहल-पहल देखी गई। राखी एवं मिठाइयों की दुकान पर दो तीन दिनो से ही लगातार ग्राहकों की भीड़ लगी रही। राखी के पर्व के चलते बाजारों एवं पड़ाव पर लोगों की भीड़ देखी गई। प्रदेश सरकार भी रक्षा बंधन को देखते हुए बहनों को उपहार के स्वरूप रोडवेज की बसों में गुरु वार को रात बारह बजे तक नि:शुल्क यात्रा की तोहफा देकर वाहनों का दिल जीत लिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें