अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष के रूप में अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। पार्टी ने अब तक दिल्ली प्रदेश की कमान संभाल रहे श्री चौधरी अनिल कुमार के काम की तारीफ की और कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Politics
recent


