जौनपुर: विद्युत विभाग से नाराज व्यापारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विद्युत कटौती से परेशान दिखे व्यापारी
सिकरारा जौनपुर। हमारे देशव प्रदेश के मुखिया व्यापारियों और किसानों की सुविधा के लिए बार-बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते चले आ रहे हैं कि कम से कम कुल मिलाकर 18 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए जिससे हमारे व्यापारी व किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके बाद कहीं भी कोई भी समस्या या फाल्ट की शिकायत मिली तो तीव्र गति से उसका निस्तारण भी किया जाए लेकिन सिकरारा विद्युत स्टेशन पर कार्यरत छोटे-बड़े कर्मचारी इतने लापरवाह और निकम्मै वनीडर हो गए हैं कि इनके ऊपर सरकार के आदेश का कोई भी असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है जब दिल में आया बिजली की सप्लाई कर दिया जब दिल में आया काट दिया किसी की लाइन कहीं बिगड़ गई तो शिकायत करते रहिए जल्दी कोई सुनने वाला नहीं है अगर अधिक प्रयास करोगे तो बोलेगे नहीं बनेगी जो करना हो कर लो जिसका ताजा उदाहरण सिकरारा पावर हाउस बना हुआ है आपको बताते चले की सिकरारा पावर हाउस के वर्तमान एसडीओ शिव प्रसाद पटेल जी हैगुलजारगंज बाजार के एक व्यापारी जितेंद्र अग्रहरि द्वारा लाइनमैन को कई बार फोन किया गया तो उसका फोन नहीं उठा तो उक्त व्यापारी द्वारा एसडीओ के पास फोन किया गया कि बाजार की लाइन खराब है आपका लाइनमैन फोन नहीं उठा रहा है इसको बनवा दीजिए तो एसडीओ ने कहा कि तुम झूठ बोल रहे हो लाइन सही है तभी एक व्यापारी द्वारा धीमी गति से चल रहे एक पंखे का वीडियो बनाकर साहब के नंबर पर भेज दिया तो वीडियो देखते ही अपना आपा खो बैठे बोले कि तुम लोग वीडियो वायरल कर रहे हो जाओ लाइन नहीं बनेगी जो करना हो कर लो इतने से भी साहब का जी नहीं भरा तो सिकरारा के जेइ समेत कई कर्मचारियों को उक्त व्यापारी के घर भेज कर बकाया धनराशी को लेकर मुकद्दमा करने की धमकी देने लगे जबकि उक्त व्यापारी द्वारा किस्तों में बकाया बिल जमा किया जा रहा है। अब यहां गौर करने की बात यह है कि जब बिजली विभाग का एक उच्च अधिकारी अपने उपभोक्ताओं से इस तरह की बात कर रहा है तो उपभोक्ता अपनी शिकायत किसके पास करने जाएंगे इसी बात से नाराज होकर गुलजारगंज के व्यापारियों ने मछली शहर सांसद बीपी सरोज के यहां पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संबंध में समाजसेवी व सामूहिक विवाह के संयोजक अशोक कुमार उमर वैश्य ने कहा कि अगर उच्च अधिकारियों द्वारा ऐसे लापरवाह निकम्मे एवं निडर अधिकारी को अभिलंब नहीं हटाया गया तो हम आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। सिकरारा पावर हाउस पर ऐसे कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है की जो उपभोक्ताओं की बात न सुने और उल्टे उन्हीं को खरी खोटी सुनाएं।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



